मधेपुरा: देश के चर्चित समाजवादी नेता शरद यादव के देहांत पर वाम युवा संगठन एआईवाईएफ मधेपुरा जिला परिषद ने गहरा शोक व्यक्त किया है. संगठन के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने इसे मधेपुरा व देश की बड़ी राजनीतिक क्षति बताते हुए कहा कि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन राज्यों से लोक सभा में प्रतिनिधित्व देने व सदन के दोनो सदनों के सदस्य होने का अनोखा गौरव रखने वाले चुनिंदा नेताओं में से एक शरद यादव का जाना अजात शत्रु वाले नेताओं की कड़ी का आखिरी पड़ाव रहा.
शरद जी वर्तमान दौर में एकमात्र राष्ट्रीय फलक के नेता थे जिनका सम्मान पक्ष व विपक्ष दोनो समान रूप से करते रहे. राजनीतिक जीवन में मधेपुरा से उनका सर्वाधिक लगाव रहा. बिहार और विशेष कर कोसी को उनके बड़े राजनीतिक कद का व्यापक फायदा मिला कई बड़ी परियोजनाओं को केंद्र से लाने में उनका अहम योगदान रहा. भारतीय राजनीति और संसद सदैव अपने इस आदर्श व गंभीर सांसद को सम्मान के साथ स्थान देगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

.jpeg)







