राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सफल कलाकारों को कबड्डी संघ ने किया सम्मानित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 जनवरी 2023

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में सफल कलाकारों को कबड्डी संघ ने किया सम्मानित

मधेपुरा: मुजफ्फरपुर में संपन्न हुई राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. जिले के कलाकारों ने सियाराम उच्च विद्यालय गम्हरिया की संगीत शिक्षिका शशिप्रभा जायसवाल व जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन के संगीत शिक्षक विभूति विशाल के अगवाई में 15 विधाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. जिसमें चार विधाओं में कलाकारों ने सफलता पाई. सभी सफल कलाकारों को बुधवार को जिला कबड्डी संघ की ओर से जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में अंगवस्त्र, फूल माला एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले के आलोक कुमार ने हारमोनियम वादन में प्रथम एवं मनदीप कुमार ने फोटोग्राफी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. पहली बार राज्य युवा उत्सव में हारमोनियम वादन एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जिला को पुरस्कार मिला है.


जबकि प्रांगण जन-कल्याण फाउन्डेशन के संस्थापक सुनीत साना एवं सदस्य संतोष राजा के नेतृत्व में लोकगाथा गायन में नीतीश कुमार, मनीष कुमार, सुजो राय, दीनबंधु कुमार, कुश कुमार, दिलखुश कुमार, विद्यांशु कुमार, कुमार, अंजली कुमारी, नेहा कुमारी एवं कृष्ण कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं सुगम संगीत में रोशन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है. जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि जिले के सभी प्रतिभागियों ने भी काफी मेहनत कर राज्य स्तर पर अपने कला एवं प्रतिभा की बेहतर तरीके से प्रस्तुति की. उनकी जितनी प्रशंसा की जाये वह काम है. इसी मेहनत का यह फल है कि आज जिले ने कलाकारों ने चार विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. इन सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की करते हैं तथा देश स्तर पर मधेपुरा का परचम लहराने की शुभकामनायें देते हैं. 

रंगकर्मी अमित अंशु ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इतने दिनों में आज तक जो काम कोई नहीं कर पाया, वह काम मंदीप ने कर दिखाया. उन्होंने कहा कि मंदीप राज्य स्तरीय युवा उत्सव में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले के लिए इतिहास रच दिया. जिले के सभी कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे जिले को और भी अधिक से अधिक पुरस्कार मिल सके और जिले का नाम रोशन हो सके. रंगकर्मी सुनीत साना ने कहा कि हारमोनियम वादन में आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी है तो बस उसे हौसला देने की. उन्होंने कहा कि दुखद है कि इस वर्ष बिहार सरकार द्वारा सिर्फ दो विधाओ के कलाकारों को ही राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भेजा गया. सारे विधाओं के कलाकारों को राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए भेजा गया होता तो, आज आलोक भी मधेपुरा जिले से बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहा होता. 

मौके पर उपाधीक्षक शरीरिक शिक्षका सह कार्यालय लिपिक विनय कुमार सिंह, शरीरिक शिक्षक प्रेम कुमार, मिथिलेश कुमार, आनंद कुमार, गौरी कुमार, कुंदन कुमार, बंटी कुमार, नीरज कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages