अधिवेशन के दुसरे दिन निकली दो किलो मीटर लंबी पदयात्रा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मार्च 2023

अधिवेशन के दुसरे दिन निकली दो किलो मीटर लंबी पदयात्रा

मधेपुरा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन का मधेपुरा में आयोजित अधिवेशन के दुसरे दिन बिहार विकास पद यात्रा से आरंभ हुआ. विकास पदयात्रा स्थानीय काॅलेज चौक स्थित सागर सेवा सदन से निकलक मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए पुनः  सम्मेलन स्थल जीवन सदन में पद यात्रा पहुंचा. रास्ते में हजारों कि संख्या में बिहार सहित देश के कोने कौने कौने से इस अधिवेशन में भाग लेने आये महिला और पुरुष प्रतिनिधियों ने  राजस्थानी वेशभूषा में नृत्य संगित पर झूमते हुए जिवन सदन पहुंचे. 


इस अधिवेशन को लेकर शहर वासियों ने इतनी उत्साह थी कि विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा और पेयजल, ठंडाई आदी कि व्यवस्था कि गयी थी. दुसरे प्रदेशों से आयी झांकिया भक्तीमय नृत्य प्रस्तुत कर मनोरम छटा विखेरा. इस पदयात्रा का नेतृत्व विधान पार्षद ललन सर्राफ ने किया. स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच ने बढचढ कर हिस्सा लिया.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages