मधेपुरा: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारतीय बाजार में अपनी 8वीं एसयूवी एक्सटर लॉन्च कर दी है, जो कि एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के साथ ही निसान मैग्नाइट और रेनॉ राइगर जैसी गाड़ियों से होगा. जजहट सबैला सिंहेश्वर स्थित शोरूम में मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर अभिषेक कुमार सहित शोरूम के सभी कर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए केक काटकर जश्न मनाया. मौके पर महाकाली हुंडई के ब्रांच मैनेजर कृष्ण मोहन ठाकुर ने बताया कि हुंडई ने कम दामों में बेहतर कार बाजार में उतारी है.
इस गाड़ी की कीमत 6.99 लाख से शुरु हो कर टॉप मॉडल 10.86 लाख तक की है. उन्होंने बताया कि हुंडई एक्सटर को 6 मोनोटोन और 3 डुअल टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस एंट्री लेवल एसयूवी में स्पेसियस इंटीरियर, अडवांस टेक्नॉलजी के साथ ही सेगमेंट फर्स्ट 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट साउंड ऑफ नेचर, 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, वॉयस कमांड वाले इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ ही डुअल कैमरा के लैस डैशकैम समेत कई खास खूबियां हैं. मैनुअल और स्मार्ट ऑटो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आई हुंडई एक्सटर का 1.2 लीटर 4 सिलिंडर कापा पेट्रोल इंजन 19.4 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है.
वहीं, 1.2 लीटर 4 सिलिंडर बाइ-फ्यूल कापा पेट्रोल सीएनजी वेरिएंट की माइलेज 27.1 km/kg तक की है. एक्सटर का ग्राउंड क्लियरेंस 180 एमएम और बूट स्पेस 319 लीटर है. मौके पर रंजन कुमार, शुभम झा, राजेश कुमार, रमण कुमार, गौरव कुमार, शिवकुमार, शशि भूषण, दीपक, तत्सम, रोशन, प्रकाश, सर्विस प्रिंस कुमार, मुकेश कुमार, कैलाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)









