मधेपुरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति को मांग पत्र देते हुए कहा गया कि विश्वविद्यालय में बिहार सरकार के द्वारा प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है. कुछ दिन पहले भी विश्वविद्यालय परिसर में अत्यधिक मात्रा में शराब की खाली बोतल मिलने से विश्वविद्यालय की किर - किरी हुई थी. और विश्वविद्यालय में असामाजिक गतिविधि भी होते रहता है. ये खबर विभिन्न मीडिया में आने से पूरे बिहार में विश्वविद्यालय की छवी खराब हुई. इस प्रकार के कारोबार में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी दोनों की मिलीभगत से विश्वविद्यालय को बदनाम करने की मुहिम चल रही है.
विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह है कि इस घटना में सम्मिलित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी को अभिलंब निलंबित किया जाए एवं कानूनी कार्रवाई की जाए. अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इस मौके पर प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव, जिला संयोजक सौरभ यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमोद आनंद, विद्यार्थी विस्तारक शंकर कुमार, दिलीप दिल, टीपी कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार आनंद, टीपी कॉलेज उपाध्यक्ष बालकृष्ण कुमार, पीएस कॉलेज अध्यक्ष नवनीत सम्राट आदि उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









