गठित टीम ने किया कॉलेजों का औचक निरीक्षण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 जुलाई 2023

गठित टीम ने किया कॉलेजों का औचक निरीक्षण

मधेपुरा: जिलान्तर्गत सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति के औचक निरीक्षण हेतु गठित टीम ने ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा और सी. एम. साइंस कॉलेज, मधेपुरा का औचक निरीक्षण किया. टीम के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) राजकुमार सिंह और सदस्य सह उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि दोनों महाविद्यालयों में उपस्थित सहित प्रायः सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं. दोनों महाविद्यालयों द्वारा नियमित रूप से विश्वविद्यालय को ससमय उपस्थित रिपोर्ट भी भेजी जा रही है. 

संयोजक ने दोनों महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उपस्थित पंजी के साथ-साथ अवकाश पंजी का भी नियमानुकूल संधारण करने का निदेश दिया. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि टीम के द्वारा की रचनात्मक सुझाव दिए गए हैं. इसके आलोक में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर अर्थपाल डॉ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, परीक्षा नियंत्रक बीपी यादव आदि उपस्थित थे. सी. एम. साइंस कॉलेज, मधेपुरा के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि टीम के सदस्यों ने कई उपयोगी निदेश दिए हैं. सभी निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के डॉ. संजय कुमार, वनस्पति विज्ञान विभाग के त्रिभुवन प्रसाद मंडल आदि उपस्थित थे.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages