संयोजक ने दोनों महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उपस्थित पंजी के साथ-साथ अवकाश पंजी का भी नियमानुकूल संधारण करने का निदेश दिया. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार और बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि ने बताया कि टीम के सदस्यों ने कई रचनात्मक सुझाव दिए हैं। इसके आलोक में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि टीम ने बुधवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा और सी. एम. साइंस कॉलेज, मधेपुरा का निरीक्षण किया था। आगे भी नियमित रूप से विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों और स्नातकोत्तर विभागों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
मधेपुरा जिलान्तर्गत सभी स्नातकोत्तर विभागों तथा अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मियों की उपस्थिति के औचक निरीक्षण हेतु गठित टीम ने गुरुवार को पार्वती विज्ञान महाविद्यालय, मधेपुरा और बीएनएमभी कॉलेज, मधेपुरा का औचक निरीक्षण किया। टीम के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू प्रो. (डॉ.) राजकुमार सिंह और सदस्य सह उपकुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि दोनों महाविद्यालयों में उपस्थित पंजी का संधारण संतोषजनक पाई गई हैं। दोनों महाविद्यालयों द्वारा नियमित रूप से विश्वविद्यालय को ससमय उपस्थित रिपोर्ट भी भेजी जा रही है और अवकाश आदि का भी ठीक से लेखा-जोखा रखा जा रहा है।









