अभाविप ने पूर्व कुलपति को दी श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 फ़रवरी 2024

अभाविप ने पूर्व कुलपति को दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, लालूनगर, मधेपुरा के पूर्व कुलपति तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमरनाथ सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु शनिवार को ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्राचीन इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. ललन प्रसाद अद्री ने कहा कि प्रो. अमरनाथ सिन्हा विश्वविद्यालय के ग्यारहवें कुलपति थे. उनका कार्यकाल 2 अगस्त, 2001 से 1 अगस्त, 2004 तक था. उन्होंने विश्वविद्यालय को यूजीसी के 2 (एफ) एवं 12 (बी) से मान्यता दिलाने में महती भूमिका निभाई. प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रो. अमरनाथ सिन्हा नियम-परिनियम के काफी जानकार थे. उनका कार्यकाल विश्वविद्यालय का स्वर्णकाल था. 

नगर अध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि प्रो. अमरनाथ सिन्हा के निधन से न केवल हमारे विश्वविद्यालय के लिए, वरन् संपूर्ण देश एवं राष्ट्र को एक अपूर्णीय क्षति हुई है. वे आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार एवं कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. सीनेटर रंजन यादव ने कहा कि प्रो. अमरनाथ सिन्हा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम के अंत में सबों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रो. सिन्हा की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र प्रसाद यादव, जिला प्रमुख दिलीप कुमार दिल, विभाग संयोजक सौरव कुमार यादव, जिला संयोजक नवनीत सम्राट, नगर मंत्री अंकित आनंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमोद आनंद, नीतीश यादव, जिला संगठन मंत्री सुमित कुमार यादव, मौसम कुमार, अभिषेक, अजय, सुधांशु, देवाशीष, शुभम आदि उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages