पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 मार्च 2024

पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

मधेपुरा: बीएनएमयू में पीजी थर्ड सेमेस्टर सेशन 2022-24, दिसम्बर 2023 (सीबीसीएस कोर्स) की परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. शशि भूषण ने बताया कि छात्र बिना विलंब शुल्क के साथ 4 मार्च से 7 मार्च तक फॉर्म भर सकते है. जबकि विलंब शुल्क के साथ 9 मार्च तक निर्धारित है. इससे पूर्व सभी छात्रों को अपने अपने विभाग एवं कॉलेजो थर्ड में नामांकन लेना होगा. परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी होने के बाद राजेंद्र मिश्र कॉलेज, सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज, सहरसा, बीएसएस कॉलेज, सुपौल आदि ने नामांकन का नोटिस जारी कर दिया है. देखना बड़ा ही रोचक होगा कि इतने कम समय में छात्र नामांकन भी लेंगे, परीक्षा फॉर्म भी भरेंगे और इंटरनल परीक्षा भी देंगे. 
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages