जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहा है वैश्विक तापमान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

31 मई 2024

जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहा है वैश्विक तापमान

मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई पार्वती साइंस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार/संगोष्ठी का समापन हो गया. समापन सत्र में विषय विशेषज्ञ एवं छात्र-छात्राओं का तथा शोधार्थियों द्वारा शोध पत्र पढ़ा गया. विषय विशेषज्ञ लुसेंट पब्लिकेशन के लेखक डॉ सुनील कुमार, प्रो. (डॉ.) रमेश कुमार शर्मा ओएमआर मुख्तार यूनिवर्सिटी लीबिया, नॉर्थ अफ्रीका, डॉ. अमित विश्वकर्मा, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग बीएनएमयू, मधेपुरा, प्रो.(डॉ.) राजेंद्र यादव, पूर्व विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर भूगोल विभाग, पार्वती साइंस कॉलेज "जलवायु परिवर्तन: अतीत वर्तमान और भविष्य" पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान देते हुए बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण और उससे उत्पन्न समस्याओं के कारण जलवायु में जो उत्तरोत्तर बदलाव हो रहे हैं जिसके फलाफल आज कई प्राकृतिक समस्याओं ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसे जीवन के सभी आयाम प्रभावित हैंं.
उसके निदानात्मक उपायों के उपागमों को पटल पर लाकर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है. विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी स्नातकोत्तर विभाग के प्रथम सेमेस्टर से लेकर चतुर्थ सेमेस्टर तक के छात्राओं एवं शोधार्थियों के 300 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए गए, जो भूपेंद्र नारायण विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग के लिए शैक्षणिक माहौल स्थापित करने में सर्वोत्तम पहल है. श्रुति सिंह, कुमारी रितेश्वरी, अंजली कुमारी, दिशा केसरी, रूपम कुमारी, अरुणा कुमारी, कुमारी रीना, मानसून कुमारी, आरती कुमारी, गीतांजलि कुमारी, मनीष कुमार, कृष्णा कुमार, सुनील कुमार, अरुणा कुमारी, राहुल कुमार, मेघा कुमारी, आसिफ इकबाल, आदि शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र को पढ़ा और जलवायु परिवर्तन पर आयोजित इस संगोष्ठी में अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए. 
राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और शोध कार्यों में यह राष्ट्रीय सेमिनार/संगोष्ठी अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं को एक नई ऊर्जा और नया मार्गदर्शन देगा. उन्होंने सभी आगत अतिथियों, विषय विशेषज्ञों का,महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों, शिक्षण कर्मियों का आयोजन समिति के सभी सदस्यों का और सभी छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों का इस संगोष्ठी में शिरकत करने के लिए साधुवाद दिया. इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन समिति के मुख्य संयोजक डॉ. राजेश कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉ. सुधांशु शेखर, कार्यकारी सचिव डॉ. सुमेध आनंद, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ मोहम्मद सरफराज आलम थे. 

जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाया. मौके पर बर्सर डॉ अशोक कुमार पौद्दार, डॉ आलोक कुमार, डॉ सुजीत कुमार, रिसर्च स्कॉलर सारंग तनय, डॉ श्याम कुमार, प्रो प्रदीप कुमार झा, डॉ संतोष कुमार, सुनीत साना, रविन्द्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ हेमा कुमारी, शिवनाथ गुप्ता, आदि मौजूद रहे.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages