हथियार के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

31 मई 2024

हथियार के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार

गम्हरिया: थाना क्षेत्र के सूर्यगंज पुल के पास से एक बाइक पर सवार दो बदमाश को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्यगंज पुल के पास दो बदमाश पिस्टल लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है. इसके सत्यापन को लेकर एक टीम गठित करते हुए छापेमारी की गई. इसके बाद दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे. इन्हें पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जांच किया तो एक लोड कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद किया गया. 

गिरफ्तार अपराधियों में से एक चिकनोटवा वार्ड छह निवासी बबलू कुमार है. वह घैलाढ़ थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत है. बबलू इससे पहले भी शराब पीने के मामले में जेल जा चुका है. वह तरावे से एक बकरी की चोरी का भी आरोपी है. दूसरा बदमाश तरावे वार्ड पांच निवासी रबेन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है. इसके अलावा तीन लोगों को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages