सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

4 जून 2024

सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

सुपौल: संसदीय क्षेत्र में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. जिसे लेकर बीएसएस कॉलेज प्रांगण में मतगणना सेंटर बनाया गया है. वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं. मतगणना सेंटर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस और बीएमपी के जवानों की तैनाती की गयी है. वहीं काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए हैं. जहां 24 राउंड में काउंटिंग होनी है. सुपौल संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र पड़ता है. जिसमें सुपौल, निर्मली, पिपरा, छातापुर और त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल है. वहीं इसमें मधेपुरा जिले का एक विधानसभा सिंघेश्वर क्षेत्र भी शामिल है. 

सुपौल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में जदयू ने निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामैंत को टिकट देकर दुबारा मैदान में उतारा गया है. वही महागठबंधन प्रत्याशी के रूप राजद ने सिंघेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल को चुनावी मैदान में टिकट दिया गया है. हालाकि इस चुनाव में एनडीए का पलड़ा भारी दिख रहा है. 7 मई को हुए वोटिंग का प्रतिशत 63.54 फीसदी रहा. सुपौल डीएम कौशल कुमार ने कहा कि मतगणना को लेकर परिचय पत्र वाले लोगों को प्रवेश करने की अनुमति होगी. 
(रिपोर्ट:- आमिर आजाद) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages