शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है चयन का मुख्य आधार
जसवंत जसवाल ने लिखा है कि यह आयोजन जहां शिक्षा में उत्कृष्टता के उत्सव, दूरदर्शिता और क्षेत्र के नेताओं को एकजुट करने की मुहिम है. वहीं आपके चयन का आधार शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर पहल और योगदान है.
आयोजन में सहभागिता व्यक्तित्व को देगी नई ऊर्जा और पहचान
जसवंत जसवाल ने लिखा है कि हम आपके सम्मानित पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में आमंत्रित करते हुए रोमांचित हैं. इस आयोजन में प्रतिभाग करते हुए व्यक्तित्व निखार का भी सुअवसर प्राप्त होगा जिसके अंतर्गत विश्व विद्यालय शिखर सम्मेलन में आपकी भागीदारी से सी. एन. सी. व्ही. आवाज़ के प्रख्यात कार्यक्रम "स्कूल के पीछे की कहानी" द्वारा आपकी शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा.
उपलब्धि और सहभागिता मानद डॉक्टरेट उपाधि का देगी अवसर
पत्र द्वारा जसवंत जसवाल ने बताया है कि आयोजन के मुख्य आकर्षण पैनल के सार्थक चर्चा में योगदान आपकी विशेषज्ञता और परिप्रेक्ष्य शिक्षा परिदृश्य में प्रमुख मुद्दों से जुड़े संवाद को समृद्ध बनाएगी जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आपकी सहभागिता आपको मानद डाक्टरेट की उपाधि के लिए अवसर भी प्रदान करेगी जो शिक्षा के प्रति आपके समर्पण के प्रतीक के रूप में, आपको मैरलैंड राज्य विश्वविद्यालय, अमेरिका से मानद डाक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने का अवसर दे सकती है. इस प्रतिष्ठित मान्यता से आपकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जाएगा जो आपके व्यक्तित्व निखार को अलग छवि देगी. उन्होंने कहा है विश्व विद्यालय शिखर सम्मेलन में आपकी उपस्थिति निश्चित रूप से इस समारोह की सफलता में योगदान देगी तथा आपके कार्य के प्रभाव को और बढ़ाएगी।हम आपकी उपलब्धियों का जश्न मनाने और विश्व विद्यालय सम्मेलन 2024 में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.
माता पिता गुरुजनों का मार्गदर्शन हर सफलता का आधार
दूसरी ओर विश्व विद्यालय शिखर सम्मेलन में चयन और आमंत्रण पर सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत बैहरी पंचायत के कतराहा निवासी तेज प्रताप सिंह और प्रभावती देवी के पुत्र हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने इसे माता पिता गुरुजनों के मार्गदर्शन का फल बताया और कहा कि जिंदगी की हर उपलब्धि और सफलता और बेहतर करने की जिम्मेदारी देती है।समय समय पर विभिन्न स्तरों पर मिले सम्मान ही जीवन की मूल पूंजी है. राठौर ने अपनी उपलब्धि को अपने स्मृति शेष अग्रज अजीत पाल सिंह आजाद को समर्पित किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









