मधेपुरा: डॉ ललन कुमार ललन का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ. उन्होंने राज्य में बीसी कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है डॉ. ललन कुमार ललन भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के पहले टॉपर रहे हैं. इन्होंने प्रो. डॉक्टर बी झा सुमन के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा में एक सम्बद्ध इकाई में मनोविज्ञान विषय के विभागाध्यक्ष के रूप में काम करना शुरू किया. बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने इनकी नियुक्ति भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में अनुशंसा किया है.
उनकी इस नियुक्ति पर टीपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉक्टर कैलाश प्रसाद यादव, मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. शंकर कुमार मिश्रा, पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.)अशोक कुमार, प्रो. अशोक कुमार पोद्दार, पूर्व मंत्री प्रो. डॉ रविंद्र चरण यादव, प्रो. (डॉ) पीयूष, प्रो. (डॉ.) केपी यादव, पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) परमानंद यादव, सांसद दिनेश चंद्र यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ अभिलाषा, वर्तमान प्रधानाचार्य सीएम साइंस कॉलेज डॉक्टर संजय कुमार, रसमाजसेवी पंकज कुमार एवं विनीता भारती, प्रो. अभय कुमार, प्रो. संजय परमार, जय नारायण जीवन, डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. शिवनाथ शाह, सीएम साइंस महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









