सिविल कोर्ट कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 जून 2026

सिविल कोर्ट कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई

मधेपुरा: सिविल कोर्ट कर्मचारी शिवनाथ पांडेय के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर परिषद मधेपुरा के वार्ड संख्या-14 स्थित रेखा सेवा सदन परिसर में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होकर श्री पांडेय के लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल की प्रशंसा की. इस अवसर पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी रवीना कुमारी ने सेवानिवृत्त शिवनाथ पांडेय को अंगवस्त्र एवं पाग भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. 

समारोह को संबोधित करते हुए ध्यानी यादव ने कहा कि श्री शिवनाथ पांडेय का पूरा कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है. उन्होंने अपने सेवाकाल में सदैव लोगों से सरलता, विनम्रता एवं शालीनता के साथ व्यवहार किया. जरूरतमंदों का मार्गदर्शन करना उनकी कार्यशैली की पहचान रही. वहीं रवीना कुमारी ने कहा कि शिवनाथ पांडेय जी उत्कृष्ट व्यक्तित्व एवं सौम्य स्वभाव के धनी हैं. सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. उन्होंने श्री पांडेय के स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की. कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अशोक ठाकुर, दिवाकर कुमार, अखिलेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उपस्थित लोगों ने श्री पांडेय के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages