'माँ के नाम एक पेड़': छात्रों ने लिया पौधारोपण का संकल्प - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 जून 2026

'माँ के नाम एक पेड़': छात्रों ने लिया पौधारोपण का संकल्प

मधेपुरा: पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के तहत बुधवार को पार्वती साइंस कॉलेज, मधेपुरा के परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में कई छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं. इसलिए माँ और प्रकृति दोनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है. 'एक पेड़ माँ के नाम' केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को संस्कार देने का एक माध्यम है. हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए. कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 
लेफ्टिनेंट डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना असंभव है. पेड़ हमें प्राणवायु, शुद्ध हवा, छाया, फल, फूल और औषधियां प्रदान करते हैं. ये पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं और जलवायु परिवर्तन को रोकने में सहायक हैं. बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलों के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है. ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पेड़ लगाए और उनकी रक्षा करे. 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसा अभियान इसी दिशा में सराहनीय कदम है. इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार ललन, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. हरेकृष्ण, कॉलेज के प्रधान सहायक एवं सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे. एनसीसी कैडेट्स अंकुश कुमार, दिक्शु कुमार, सुनैना कुमारी सहित सभी कैडेट्स तथा बी.एड. विभाग के सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages