"दिल को छू लेगा" ए. आर. ठाकुर का नया गाना, कोसी की बेटी तृषा ने दी है आवाज़ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जुलाई 2026

"दिल को छू लेगा" ए. आर. ठाकुर का नया गाना, कोसी की बेटी तृषा ने दी है आवाज़

मधेपुरा: प्रसिद्ध संगीत निर्देशक ए. आर. ठाकुर के संगीत निर्देशन में एक नया हिंदी गीत जल्द रिलीज़ होने वाला है. इस गाने की सबसे खास बात है कोसी की बेटी तृषा आनंद झा की मधुर आवाज़, जिन्होंने इस गीत को अपना सुर दिया है. ए. आर. ठाकुर ने न सिर्फ गीत के बोल लिखे हैं, बल्कि इसका संगीत भी खुद तैयार किया है. फ्रेंड्स म्यूज़िक प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी टीम बेहद उत्साहित है. टीम का दावा है कि दिल को छू लेने वाला संगीत और दमदार लिरिक्स श्रोताओं को अंत तक बांधे रखेंगे. तृषा की मिठास भरी आवाज़ इस गाने को अलग पहचान देगी. फिलहाल गाने की रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेज़ी से चल रहा है. मेकर्स जल्द ही गाने के टाइटल और रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान करेंगे. गाने की रिकॉर्डिंग मधेपुर स्थित सुप्रिया रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई, जहाँ नीरज कुमार और गायक संजीव सोनू ने तकनीकी सहयोग दिया. 


ए. आर. ठाकुर ने बताया, "तृषा की आवाज़ में एक अलग ही सुकून है. मुझे यकीन है यह गाना सीधे लोगों के दिल से जुड़ेगा. वहीं तृषा आनंद झा ने इसे अपने क्षेत्र के लिए खास बताया. उन्होंने कहा कोसी के इतने मशहूर संगीतकार सर के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं चाहती हूँ कि यह गाना कोसी के हर घर तक पहुँचे. ए. आर. ठाकुर पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं, लेकिन तृषा के साथ यह उनका पहला बड़ा कोलैबोरेशन है. इस प्रोजेक्ट में गायक सुनीत साना का भी अहम सहयोग मिल रहा है. कोसी क्षेत्र के संगीत प्रेमियों में गाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी को इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है. मेकर्स का मानना है कि यह गाना क्षेत्रीय प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा.

(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages