चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों का हुआ भव्य सम्मान, सेवा और समर्पण को मिला सलाम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

2 जुलाई 2026

चिकित्सा दिवस पर चिकित्सकों का हुआ भव्य सम्मान, सेवा और समर्पण को मिला सलाम

मधेपुरा: चिकित्सकों के प्रति सम्मान और समाज में उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से लेट्स इंस्पायर बिहार, कोसी प्रभाग, मधेपुरा द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लेट्स इंस्पायर बिहार के प्रधान कार्यालय चामगढ़ हाउस में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक सह पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव के निर्देश पर किया गया, जिसमें जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी थीं. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), मधेपुरा के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, सचिव डॉ. अमित आनंद तथा लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य सलाहकार (उद्यमिता) ओ.पी. सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता लेट्स इंस्पायर बिहार, कोसी प्रभाग के मुख्य समन्वयक ई. रवीन्द्र यादव ने की. इस अवसर पर डॉ. सीताराम यादव, डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. सच्चिदानंद यादव, डॉ. बी. राणा, डॉ. पी. टुट्टी, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. आर.के. पप्पू, डॉ. अमित आनंद, डॉ. बरुण, डॉ. रश्मी भारती, डॉ. संतोष प्रकाश, डॉ. खुशबू प्रकाश, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. एस.एन. कुमार (प्राकृतिक चिकित्सक), डॉ. प्रणव प्रकाश, डॉ. प्रकाश कुमार तथा डॉ. रमेश यादव सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. 
मुख्य अतिथि मंजू देवी एवं अन्य अतिथियों ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगियों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि हर परिस्थिति में मानव जीवन की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह समाज में सेवा-भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रभावी माध्यम हैं. कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन पृथ्वीराज यादववंशी ने किया. इस अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार, भागलपुर के समन्वयक शुभम झा सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम की सफलता में मधेपुरा समन्वयक सह पत्रकार रुद्रनारायण यादव के मार्गदर्शन के साथ समन्वयक राजा, सत्यम सिंह, देवेंद्र यादव तथा लेट्स इंस्पायर बिहार, मधेपुरा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए. अंत में कोसी प्रभाग के मुख्य समन्वयक ई. रवीन्द्र यादव ने सभी अतिथियों, सम्मानित चिकित्सकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार भविष्य में भी समाजहित एवं जनजागरूकता से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा.
(रिपोर्ट:- एस. नंदन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages