मधेपुरा: जिला चयन समिति, मधेपुरा के निर्णय के आलोक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के रिक्त पदों पर नियोजन के लिए पूर्व में आयोजित साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों का पुनः साक्षात्कार लिया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला चयन समिति, मधेपुरा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पूर्व में काउंसिलिंग के बाद 6 अगस्त से 22 अगस्त तक शिक्षा भवन, मधेपुरा में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया गया था. विभिन्न कारणों से साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों के लिए पुनः साक्षात्कार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.
ऐसे अभ्यर्थियों का पुनः साक्षात्कार 31 अगस्त से 3 सितंबर तक शिक्षा भवन, द्वितीय तल, मधेपुरा में आयोजित किया जाएगा. इसमें रात्रि प्रहरी, अनुसेवक, मुख्य रसोईया एवं सहायक रसोईया पदों के लिए पूर्व में साक्षात्कार से वंचित रहे अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं अवधि में अनिवार्य रूप से साक्षात्कार में शामिल होने की अपील की गई है. जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला चयन समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद साक्षात्कार से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों के मामले पर विचार नहीं किया जाएगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









