पहचान और विरासत को सहेजने की पहल, प्रमुख हस्तियों तक पहुंचा स्थापनोत्सव किट - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2026

पहचान और विरासत को सहेजने की पहल, प्रमुख हस्तियों तक पहुंचा स्थापनोत्सव किट

मधेपुरा: आजाद पुस्तकालय, कतराहा द्वारा मधेपुरा जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शुरू हुए वार्षिक स्थापनोत्सव से जुड़े विभिन्न  कार्यक्रम लगातार चर्चा में है और इससे राज्य एवं देश के नामचीन विचारकों एवं लेखकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।इसी कड़ी में पुस्तकालय के सचिव एवं सह कार्यक्रम संयोजक डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौड़ ने गत दिनों एक कार्यक्रम में मधेपुरा पहुंचे कई समाजवादी नेताओं एवं विचारकों को स्थापनोत्सव कीट तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर की पुस्तक सामाजिक न्याय: अंबेडकर-विचार एवं आधुनिक संदर्भ' भेंट कीं. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, सांसद सुधाकर सिंह, विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह तथा चर्चित लेखक एवं विचारक डॉ. लक्ष्मण यादव आदि के नाम शामिल हैं. डॉ. राठौड़ ने बताया कि स्थापनोत्सव कीट में मधेपुरा जिले के संक्षिप्त इतिहास तथा यहां के कुछ महापुरुषों यथा भूपेन्द्र नारायण मंडल एवं कीर्ति नारायण मंडल की संक्षिप्त जीवन शामिल है. इसके माध्यम से लोग हमारे महापुरुषों को जान सकेंगे. डॉ. राठौर  ने कहा कि मोबाइल एवं इंटरनेट के बढ़ते प्रभावों के बीच मनुष्य की सृजनात्मकता एवं विचारों की संस्कृति को बचाने की दिशा में एक महापुरुषों से जुड़ी रचनाएं एवं पुस्तकों से लोगों को जोड़ना महत्वपूर्ण कदम है. 
प्रमुख लोगों को आजाद पुस्तकालय का कीट एवं पुस्तक देते हुए राठौर ने संक्षेप में स्थापना दिवस विशेष पहल की भी जानकारी दी, जिसे सबों की सराहना मिली. पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने इस अभियान की विशेष रूप से सराहना करते हुए  वर्तमान दौर में अपनी जमीन एवं विरासत को सही संदर्भों में सामने लाने की जरूरत पर बल दिया. कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि पुस्तकालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वर्ष भर चलने वाले स्थापनोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इस मुहिम को विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो. आर. के. पी. रमण, पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. चंद्रशेखर, पूर्व जिला जज राम लखन सिंह यादव,पश्चिम बंगाल में कमिश्नर (डिफेंस) वर्चस्व कुमार, एडीजे मीनाक्षी,  सहित कई गणमान्य लोगों से सराहना मिली है. इस क्रम में प्राप्त सामग्रियों, चित्रों एवं अनुभवों को संग्रहित कर युवा सृजन पत्रिका के मधेपुरा जिला विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा जो आने वाली पीढ़ी को अपनी पहचान से जुड़ने और जानने का अवसर प्रदान करेगी इसको आकर्षक बनाने की योजना पर अभी से काम शुरू कर दिया गया है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages