गणपति महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 सितंबर 2026

गणपति महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

मधेपुरा: गणपति बप्पा मोरया चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गणपति महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ हुआ. महोत्सव के पहले दिन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणपति की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे. महोत्सव को लेकर सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई. 
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों से परिसर को भव्य रूप दिया गया है. शाम के समय रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा. भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन एवं पूजा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. भीड़ को देखते हुए समिति के सदस्य व्यवस्था संभालते नजर आए. पहले दिन उमड़ी भीड़ से आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

(रिपोर्ट:- सुनीत साना)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages