भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 सितंबर 2026

भाजयुमो ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

मधेपुरा: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को सदर अस्पताल, मधेपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में भाजपा एवं भाजयुमो के जिला सदस्यों के साथ सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा. शिविर में प्रोफेसर त्रिभुवन मंडल, डॉ. आभास आनंद, डॉ. अरविंद कुमार अकेला, योगेंद्र ऋषिदेव, कंचन कुमार, जितेंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है. एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरत के समय किसी मरीज के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है. 

संकल्प मैत्री फाउंडेशन, मधेपुरा का Sankalp Maitry BloodConnect App लॉन्च हो गया है. ऐप डाउनलोड करें. 

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री विनोद सरदार, जिला मंत्री दिलीप कुमार दीपक, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर भगत, नगर संयोजक मनीष कुमार मिंटू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सेतु राज, सुंदिश मेहता, संतोष यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शिविर के आयोजन और व्यवस्था में सहयोग किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को इस मानवीय कार्य से जुड़ने का आह्वान किया. आयोजकों ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए नियमित अंतराल पर रक्तदान करने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सकती है. शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बना और कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages