आदर्श विकास सोसायटी की तीसरी बैठक में नगर विकास पर मंथन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 सितंबर 2026

आदर्श विकास सोसायटी की तीसरी बैठक में नगर विकास पर मंथन

मधेपुरा: आदर्श विकास सोसायटी, मधेपुरा नगर परिषद की तीसरी बैठक रविवार को विमेंस कॉलेज, कौशल्या ग्राम, मधेपुरा स्थित वार्ड नंबर-02 के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश बाबू ने की, जबकि संचालन युवा नेता पंकज यादव ने किया. बैठक में सोसायटी के गठन, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव रखे. इस दौरान मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने सोसायटी के उद्देश्यों एवं भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आदर्श विकास सोसायटी का उद्देश्य किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं है. सोसायटी का लक्ष्य पूरे मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित एवं विकसित बनाने के लिए नगरवासियों को एकजुट कर सकारात्मक भूमिका निभाना है. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, नाला, साफ-सफाई और कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए आम लोगों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है. 
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोसायटी जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ नगरवासियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगी. प्रत्येक घर तक सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जाएगी. वक्ताओं ने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पंकज यादव एवं कुमारी विनीता भारती लगातार सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहे हैं. अब इस संघर्ष को व्यापक स्वरूप देते हुए अधिक से अधिक आम नागरिकों को अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि नगर परिषद क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय की जा सके. बैठक के दौरान रूद्रनारायण यादव को आदर्श विकास सोसायटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया. 
मौके पर महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा, अनोज कुमार, तरुण यादव, संतोष कुमार, उग्रनारायण यादव, पांडव कुमार, सत्यनारायण यादव, रमन कुमार, हेमंत राज, नितीश कुमार, प्रो. कैलाश मंडल, अजय कुमार, नरसिंह पांडे, जितेंद्र कुमार, जगदीश यादव, दिलीप कुमार, गुड्डू कुमार, अमरेश कुमार, चंद्र भूषण कुमार, पिंकू कुमार, सरोज कुमार, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, सुधीर कुमार सुधांशु, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार साह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सिंटू कुमार, सुरेश यादव, सुशील कुमार सुमन, रमेश रमन, विकास कुमार, नव नंदन मेहता, चंद्रमाहान गुप्ता, शंकर शर्मा, अरुण कुमार, आनंद रंजन, कृष्ण कुमार, बालकृष्ण यादव, अरविंद कुमार यादव, शंभू कुमार यादव, बिमल किशोर यादव, डॉ. अजय कुमार, गोपाल यादव, डॉ. अशोक यादव, राजेश कुमार, राहुल शर्मा, कौशल कुमार, रामनरेश कुमार, रामचंद्र यादव, शशि शंकर यादव, डॉ. प्रिंस प्रतोष, राजेश कुमार यादव, प्रभाष कुमार, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages