वैभव राज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण आयोजित, मधेपुरा और खगड़िया की टीमों ने दर्ज की जीत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 नवंबर 2026

वैभव राज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण आयोजित, मधेपुरा और खगड़िया की टीमों ने दर्ज की जीत

मधेपुरा: ई. वैभव राज उर्फ सीजन की स्मृति में उनके जन्मदिन के अवसर पर 13 नवंबर 2026 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवसीय ई. वैभव राज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां संस्करण आयोजित किया गया. टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए, जिसमें पहले मैच में वैभव इलेवन मधेपुरा और दूसरे मैच में वैभव इलेवन खगड़िया की टीम ने जीत दर्ज की. पहला मुकाबला एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब सिंहेश्वर और वैभव इलेवन मधेपुरा के बीच टेनिस बॉल से खेला गया. सिंहेश्वर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा की टीम ने सुधाकर के शानदार 81 रन, सन्नी यादव के 45 रन और पिंटू यादव के 35 रनों की मदद से सात विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. सिंहेश्वर की ओर से मनीष ने तीन और ललन ने दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहेश्वर की टीम मनीष के 47 रन, मुकेश के 35 रन और ललन के 26 रनों के बावजूद सभी विकेट गंवाकर 121 रन ही बना सकी. मधेपुरा की ओर से नीरज ने तीन, सुधाकर ने दो और कृष्ण प्रकाश ने दो विकेट लिए. इस तरह मधेपुरा की टीम ने 73 रनों से शानदार जीत दर्ज की. बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए सुधाकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अमरनाथ और भवेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई. 
दूसरा मुकाबला वैभव इलेवन खगड़िया और वैभव इलेवन मधेपुरा के बीच ड्यूज बॉल से खेला गया. मधेपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन एहसान के 30 रन, जीशान के 15 रन और प्रियांशु के 13 रनों के सहयोग से पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई. जवाब में खगड़िया की टीम ने अमन के 26 रन, हर्षित के 27 रन और आदित्य के 15 रनों की बदौलत छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. मधेपुरा की ओर से अयान ने दो तथा एहसान और राहुल ने एक-एक विकेट लिया. खगड़िया के आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस मैच में अमरनाथ और नीरज ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी एवं डॉ. रामकृष्ण यादव (कोच साहब) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. इस अवसर पर समाजसेवी बिपिन कुमार, रामाकांत यादव, मनोज कुमार, कौशल कुमार, आरआर ग्रीनफील्ड मधेपुरा के डायरेक्टर राजेश कुमार, फुटबॉल संघ के सचिव अमरेंद्र कुमार अमर, कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार, बमबम भैया, मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अमित यादव, पूर्व कोषाध्यक्ष गौरीशंकर कुमार टुनटुन, जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, संयुक्त सचिव महेश कुमार, मोनी भैया, प्रिंस गौतम, वारियर्स क्रिकेट एकेडमी के ऑनर आफताब आलम सहित नितिन, बिट्टू यादव, संतोष, अमन, सोनू, चंदन, सुनील, सुमित, विकास, शुभम, शिवम, सुजल एवं मधेपुरा के बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे. मैच में स्कोरर की भूमिका सौरभ धोनी ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजीत कुमार ने की.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages