समारोह में बच्चों ने समाज में नयी जागृति का दिया संदेश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 जनवरी 2016

समारोह में बच्चों ने समाज में नयी जागृति का दिया संदेश

गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर दक्षिण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा और उनके कला को देखकर लोग दंग रह गये. बच्चों ने एक से बढकर एक देश भक्ति गीत, भजन, वंदना, सामाजिक सरोकारों पर आधारित लोकगीत, समाज में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ संघर्ष करने की अपील संगीत और नृत्य के माध्यम से किया. बच्चों ने पूंजीपतियों द्वारा गरीबों पर किये जा रहे अत्याचार पर आधारित नाटक का मंचन कर समाज में नयी जागृति का संदेश दिया. बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में भी सबों से आगे आने की बात कही. सांस्कृतिक कार्यक्रम में उज्जवल, ओंकार, आशुतोष, पांडव, चुनचुन, सिंटू आदि ने अपनी प्रस्तुती दी. संचालन इंद्रजीत यादव ने किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एचएम अभय कुमार ने किया. मौके पर सतीशचंद्र यादव, रमण यादव, विनय कुमार, सरपंच प्रमोद साह, श्रीधर यादव, अरूणा देवी, शोभा कुमारी, उमेषश यादव, सोनेलाल यादव, ललित कुमार, उप्रमुख रिंकु देवी, बीडीओ दिवाकर कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
गौतम इंफोटेक में निदेशक अमित कुमार गौतम ने झंडे को सलामी दी. 
प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ नीलम देवी ने झंडा फहराया.
(रिपोर्ट-मधेपुरा:- डॉ रंजन कु० रमण)

Post Bottom Ad

Pages