रानीपट्टी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में समय पर झंडा फहराने के लिए नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों ने देर से पहुंचे डॉ श्रवण कुमार और बीएचएम अनिश कुमार को पीएचसी में ही बंद कर दिया. वही ग्रामीणों ने कुमारखंड सिहेश्वर पथ रानीपट्टी के पास जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मो० सौहेल और एसपी कुमार आशीष ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा कर जाम समाप्त करवाया. उसके बाद दोनों अधिकारी ने पीएचसी रानीपट्टी का निरिक्षण किया. निरिक्षण के दौरान पीएचसी में फैले कुव्यवस्था को देख कर विगर पड़े. जहां मरीजों को रखना चाहिए वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था.वही जहा दवाई रखना था वहा खाना बनाने का काम किया जा रहा था. डीएम ने उसे तुरंत खाली कर साफ बेड लगाने का आदेश दिया. डीएम मो० सौहेल ने तत्काल प्रभाव से डॉ श्रवण को पीएचसी का प्रभारी नियुक्त कर दिया तथा अन्य कई निर्देश दिए. उन्होंने 15 दिनों के अंदर व्यवस्था सुधारने का आदेश दिया.वही डॉ श्रवण और बीएचएम अनिश ने बेलारी थानाध्यक्ष कृत्यानंद पासवान पर जानवरों की तरह मारने का आरोप लगाया. एसपी श्री कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कृत्यानंद पासवान को निल्बित किया.वही इस घटना की जानकारी मिलते ही कुमारखंड पीएचसी में डाक्टरों ने काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये. (रिपोर्ट- सिहेश्वर:- सुमित सुमन)









