बिनीत के छक्कों और चौके की आतिशबाजी से धबौली सेमीफाइनल में - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 जनवरी 2016

बिनीत के छक्कों और चौके की आतिशबाजी से धबौली सेमीफाइनल में

ग्रीन पार्क मैदान धबौली पर खेले जा रहे समीर मेमोरिअल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में मेजवान धबौली बनाम करामा के बीच खेला गया खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतम इन्फोटेक मधेपुरा के निदेशक अमित कुमार गौतम एवं यूएसए इंटरनेशनल स्कूल मधेपुरा के निदेशक आशीष राज और वरीय पत्रकार संजय परमार ने संयुक्त रूप से किया अतिथियों ने झंडा फहराकर खिलाडियों से परिचय लिया. अतिथियों ने कहा की धबौली हमेसा से खेल, कला, संस्कृति और सोहार्द के लिए अनुकरणीय रहा है. धबौली ने जहाँ अच्छे खिलाड़ियों को पैदा किया है, वही सामजिक, सांस्कृतिक और राजनेतिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है. इसके पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित कुमार सिंह, पूर्व सरपंच रंजित कुमार सिंह, चाद्र्भाणु, राणा रंधीर, रमनदीप, रंधीर कुमार सिंह आदि ने अतिथियों एवं खिलाडियों का स्वागत किया. धबौली के कप्तान सोना सुधीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया और धबौली की और से बिनीत की तूफानी पारी 58 गेंद में 175 रन (18 छक्के और 14 चोक्के) के बदोलत 20 ओवर में 259 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया जिसमें आलोक ने रक्षात्मक 22 रनों का योगदान दिया एवं करामा के कप्तान मोहन प्यारे ने हेट्रिक बिकेट लेकर आधी को रोकने में कामयाबी हासिल की जबाब में करमा की टीम ने मोहन प्यारे के तेज 40 रन और प्रारंभिक बल्लेबाज बौआ झा ने 30 रनों के योगदान के बाबजूद 9 बिकेट
धबौली टीम के खिलाड़ी बिनीत
पर 198 रन ही बनाने में कामयाबी हासिल की और धबौली 61 रनों से बिजय हासिल की धबौली की और से बिनीत, मोनू, भावेश ने 2-2 बिकेट प्राप्त किया और देव, संत, सोना ने 1-1 बिकेट लिया! आयोजन समिति के रंजित कुमार ने बताया की 30 जनवरी को मधेपुरा बनाम सोनबर्षा और 31 जनवरी को धबौली बनाम भद्दी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा जो काफी रोमांचक होने की आशा है वही 2 फरबरी को फ़ाइनल मुकाबला होना है. उदघोषक के रूप में राणा रंधीर, प्रकाश कुमार बुलबुल एवं प्रशांत कुमार थे.

(रिपोर्ट-मधेपुरा:- डॉ रंजन कु० रमण)

Post Bottom Ad

Pages