भीम आर्मी के आह्वान पर भारत बंद का दिखा में मिला-जुला असर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 फ़रवरी 2020

भीम आर्मी के आह्वान पर भारत बंद का दिखा में मिला-जुला असर

मधेपुरा
संविधान के साथ छेड़छाड़ और सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में रविवार को भीम आर्मी का भारत बंद को राजद, भाकपा, हम, रालोसपा, जाप का समर्थन मिला. बंद समर्थक पार्टी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज चौक, बीपी मंडल चौक पर सड़क जाम कर आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया.
                      सड़क जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत बंद के दौरान शहर की सभी दुकानें खुली रही. भारत बंद को समर्थन कर रहे भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार बार बार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है. एक साजिश के तहत शोषित समाज का मौलिक अधिकार आरक्षण को छीना जा रहा है.
                              जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर केंद्र सरकार देश में सीएए और एनआरसी जैसे देश तोड़ने वाला कानून लागू करना चाहती है. जाप युवा परिसद के जिलाध्यक्ष प्रिस गौतम ने कहा कि इस काला कानून के खिलाफ देश में पहली बार इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है. वही अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उच्च अंकधारी अभ्यर्थियों को सामान्य कोटि के लाभ से वंचित करने के खिलाफ तथा सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर को वापस लेने की मांग के समर्थन में छात्र राष्ट्रीय जनता दल ने रविवार को भारत बंद का आह्वान किया.
                                  इस दौरान छात्र राजद का नेतृत्व कर रहे मधेपुरा छात्र जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा गरीबों का हक छीनने की कोशिश में रही है. आरक्षण खत्म होने के कगार पर है. आज देश में डर का माहौल है. लूट, हत्या, बलात्कार, बैरोजगारी चरम पर है.
                            विश्वविद्यालय प्रभारी नीतीश यदुवंशी ने कहा कि बीजेपी सरकार देश को बांटने में लगी है. हिंदू - मुस्लिम की एकता को तोड़ने में लगी है. देश को आजाद कराने में सभी धर्मों के लोगों ने कदम से कदम मिलाकर आजादी के लिए अपना योगदान दिया. आज एनआरसी, सीएए के तहत बीजेपी सरकार देश को बांटने में लगी है. ये वही लोग हैं जो संविधान और गांधी को नहीं मानते हैं.
                         मौके पर राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अरबिद कुमार, अमरेंद्र यादव, भाकपा जिलाध्यक्ष विद्याधर मुखिया, किसान सभा के रमण कुमार, एआइएसएफ के वसीम उद्दीन उर्फ नन्हें, नौजवान संघ के शंभू क्रांति, दिलीप पटेल, मो. चांद, मो. मुन्ना, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सोनू यादव, मो.आलम जाप के नूतन सिंह, रविन्द्र सिंह, देवाशीष पासवान, सीताराम यादव, विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश, जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, नगर अध्यक्ष सामंत यादव, शैलेन्द्र कुमार, राजू कुमार मन्नू, अजित कुमार, विवेक यादव, पिन्टू कुमार, अभिषेक कुशवाहा, पवन भगत, हम पार्टी के राजहंस मुन्ना, किशोर कुमार मुन्ना, राहुल कुमार, टिकू कुमार, लोजद के नवीन कुमार राम, प्रो. ललन राम, विश्वविद्यालय कौंसिल मेंबर​ माधव कुमार, विश्वविद्यालय महासचिव जपानी यादव, प्रवीन कुमार, किशोर कुमार, अभिलाषा यदुवंशी, बसंत कुमार, रोशन कुमार, सिटू सैम, नवीन कुमार, रूपेश कुमार युवा प्रवक्ता, हिमांशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages