छात्र नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण : सोनू यादव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 फ़रवरी 2020

छात्र नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण : सोनू यादव

मधेपुरा 
छात्र हित से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर छात्र राजद का एक शिष्टमंडल सोमवार को विवि अध्यक्ष ईशा असलम के नेतृत्व में बीएनएमयू के प्रतिकुलपति डॉ. फारुक अली को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा. 
                 इस अवसर पर ईशा असलम ने कहा कि शनिवार को सीनेट सदस्य नीरज कुमार बबलू द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर अमर्यादित भाषा में टिप्पणी करना दूर्भाग्यपूर्ण है. यह उनके संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. वहीं छात्र राजद जिला अध्यक्ष सोनू यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर विधायक द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करना सरासर गलत है.
                           इस तरह का बयान देने से पहले उन्हें खुद के इतिहास के बारे में सोचना चाहिए. इस अवसर पर विवि प्रभारी, नीतीश यदुवंशी, प्रधान महासचिव जापानी यादव, विवि उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, विवि सचिव मुकेश कुमार, सेंट्रल काउंसिल मेंबर माधव कुमार ने कहा कि विवि मुख्यालय में गर्ल्स हॉस्टल शुरू होना अच्छी बात है. लेकिन प्रति छात्रा प्रतिमाह 1000 रूपए मासिक शुल्क निर्धारित करना छात्र विरोधी निर्णय है.
                      छात्र नेताओं ने कहा कि एक कमरे में तीन छात्रा को रहने की व्यवस्था की गई है. इससे एक कमरे का किराया तीन हजार रूपए प्रतिमाह होगा. आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा के लिए प्रति माह एक हजार रूपए वहन करना काफी मुश्किल होगा. इस पर विवि प्रशासन पुर्विचार करें. वहीं शोधार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में मुलभुत सुविधाओं का घोर अभाव है. शिक्षकों की कमी है.
                         इस अवसर पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष आशीष आदर्श, अरूण कुमार, किशोर कुमार, अभिलाष यदुवंशी, बसंत कुमार, राजा कुमार, अक्षय सिद्धांत, कौशल कुमार आदि मौजूद थे. 
छात्र राजद की मुख्य मांगें :
*80 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्रों का सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जाए. 
*टीपी कॉलेज स्थित टाटा आयरन छात्रावास का जीर्णाेद्धार किया जाए. 
*नॉर्थ कैंपस में शोधार्थियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाए. 
*गर्ल्स हॉस्टल को अविलंब शुरू किया जाए. 
*स्नातक पार्ट वन सत्र 2019-20 का परीक्षा फॉर्म अविलंब भरवाने की तिथि घोषित की जाए.

Post Bottom Ad

Pages