मधेपुरा की बेटी कृपाधनराज बनी मिस पटना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मार्च 2020

मधेपुरा की बेटी कृपाधनराज बनी मिस पटना

कृपा धनराज को सम्मानित करते डॉ. मधेपुरी व अन्य
पटना में आयोजित मिस पटना 2020 का किताब मधेपुरा की कृपाधनराज ने हासिल किया है। इस सफलता से लोगों में खुशी का माहौल है। कृपाधनराज जिला मुख्यालय निवासी प्रो. रामानंद सागर की पुत्री है। मिस पटना बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय रासबिहारी उच्च विद्यालय के मैदान पर किया गया। कृपाधनराज को पाग तथा पुष्प देकर सम्मानित किया गया। 

मौके पर समाजसेवी डॉ. भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि कृपाधनराज जंतु विज्ञान ऑनर्स की छात्रा है। वह काफी मेधावी तथा हाजिर जवाबी है। यही कारण है कि पटना में आयोजित ग्रैंड फिनाले में कई जिलों से आयी दर्जनों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उसने मिस पटना का खिताब जीती है। कार्यक्रम में माैजूदलोगों ने कृपाधनाराज को बधाईयां दी तथा मिस भारत बनने के लिए मेहनत करने को कहा।

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन : 

होली मिलन समारोह में मौजूद लोग 

पतंजलि की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने अपनी बातें रखी। इस अवसर पर डॉ. मधेपुरी ने कहा कि होली मिलन समाराेह से से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। होली हिंदुओं का महापर्व है। इस मौके पर लोग सभी मतभेदों को भुलाकर अापस में एक दूसरे को गले लगाते हैं तथा रंग अबीर लगाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। डॉ. मधेपुरी ने कहा कि यह हमारी पंरपरा है कि पूरे साल के राग-द्वेष को मिटाने के लिए होली मिलन समाराेह का आयोजन परंपरागत रूप से किया गया।

मिलन समारोह के पूर्व योग कक्षा का संचालन योगगुरु प्रो. एनके निराला द्वारा किया गया। योग कक्षा में दर्जनों शहरवासियों ने भाग लिया। इस दौरान खतरनाक बनता जा रहा करोना वायरस पर चर्चा कर इसके बचाव की जानकारी दी गयी। मौजूद लोगों को कहा गया कि वे घर से बाहर निकलते ही मास्क का उपयोग करें तथा साबून का उपयोग हाथ साफ करने के लिए करें। मौके पर योग गुरु राकेश जी द्वारा रोजगार संबंधी जानकारी देते हुए सबों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

योग कक्षा में मौजूद डॉ. अमाेल राय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. गणेश यादव, डॉ. विनय कुमार चौधरी, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. नरेश कुमार, जयकृष्ण यादव तथा सुरेश प्रसाद ने जोगीरा तथा कविता प्रस्तुत किए। 

Post Bottom Ad

Pages