मुरलीगंज
मारवाड़ी युवा मंच शाखा मुरलीगंज द्वारा होली के शुभ अवसर पर होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. शहर के गौतम शारदा पुस्तकालय में आयोजित इस मिलन समारोह में शहर के सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए. सभी लोगों ने जमकर ठंडाई का लुत्फ उठाया.
नियत समय 7 बजे हर्षोउल्लास के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू किया गया. होलिका दहन के शाम काशीपुर चंग समिति द्वारा होलिका दहन अस्थल पर राजेस्थानी चंग की व्यवस्था की गई लोगो ने राजेस्थानी चंग का भरपूर मजा लिया. पूरा वातावरण भक्त प्रह्लाद की जय, नरसिंग अवतार की जय के नारों से गूंज उठा.
लोगों ने एक - दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर अध्यक्ष सूरज पंसारी व सचिव अंकित अग्रवाल ने बताया कि होली आपसी प्रेम सद्भाव और आपसी कटुता को समाप्त करने का त्योहार है. मारवाड़ी युवा मंच का होली मिलन समरोह आपसी सौहार्द बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास है.
मौके पर मंच के कोषाध्यक्ष पारस सर्राफ, चिराग अग्रवाल, राजू अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, पंकज सोनी, बबलू शर्मा, श्यामू शर्मा, दीपक शर्मा,रोमित अग्रवाल, सूरज सोनी, गोल्डी त्रिवेदी, सूरज अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, प्रताप अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, धीरज पंसारी, बिनोद बाफना सदस्य मजूद थे.