मधेपुरा
कोराेना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉक डाउन का आदेश जारी किया हैं. इस दौरान लोगों को घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है. स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. इससे छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पूरी तरह से बंद हो गया है.
पठन-पाठन जारी रहने के लिए बीएनएमयू के प्रति कुलपति डाॅ. फारुक अली ने छात्रों को सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं वर्क फ्रॉम होम की तरह स्टडी फ्रॉम होम कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों के पास इंटरनेट, मोबाइल या कंप्यूटर होने चाहिए. ऑनलाइन माध्यम से संबंधित कोर्स के बारे में पढ़ाई कर सकते हैं.
प्रति कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इंफॉरमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) का प्रयोग कर ऑडियो-वीडियो और टेक्स्ट कंटेट हासिल करने के लिए कई लिंक बताए हैं. शिक्षकों के लिए भी पोर्टल पर रिसर्च जर्नल पढ़ने की सुविधा दी गई है. वहीं स्टूडेंट्स को ऑनलाइन नए कोर्स में प्रवेश लेने की सुविधा दी गई है.
यूजीसी सेक्रेटरी प्रो. रजनीश जैन के पत्र का हवाला देते हुए प्रोवीसी ने कहा कि यूजीसी ने शिक्षक और छात्रों को इस संबंध में पत्र जारी किया है. पत्र में महत्वपूर्ण लिंकों का उल्लेख किया गया है, जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर जारी समस्त विषयों से लेकर रिसर्च के लिए कंटेंट मौजूद हैं. कॉलेज और शिक्षकों को ऑनलाइन कंटेंट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, जिससे कि परीक्षाएं निर्धारित समय पर कराई जा सकें.
उन्होंने कहा कि काॅलेज एवं स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षकों को स्टडी मैटीरियल कालेज एवं विश्वविद्यालय वेबसाइट परअपलोड करने के लिए कहा गया है. परंतु अभी इसकी गति उत्साहजनक नहीं है. उम्मीद है धीरे धीरे परिणाम अच्छे आएंगे. इसके अतिरिक्त यूजीसी ने कुछ लिंक छात्रों एवं शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया है.
उससे छात्र घर बैठे आसानी से परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं. छात्र एवं शिक्षक इन वेब लिंक में जाकर अपने सिलेबस के अनुसार पूरा कंटेंट पा सकते हैं. प्रति ने छात्रों से अपील किया है कि घर पर समय व्यर्थ नहीं गवाएं, ब्लकि इन लिंकपर जाकर पढ़ाई करें. इससे समय पर परीक्षा लेने एवं सत्र नियमित करने में मदद मिलेगी.
नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर आप पढ़ सकते हैं
1. स्वायम
www.swayam.gov.in पर यूजी-पीजी स्तर पर विभिन्न प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकते हैं. इस पोर्टल पर स्कूल एजुकेशन, आउट ऑफ स्कूल एजुकेशन, अंडर ग्रेजुएट एजुकेशन और पोस्ट ग्रेजुएट श्रेणी में कोर्स उपलब्ध हैं.
2. सीईसी-यूजीसी यू-ट्यूब चैनल
https://www.youtube.com/user/cecedusat से छात्र यूट्यूब के जरिए अपनी पढ़ाई कर सकते हैं.
3. ई पीजी पाठशाला
https://epgp.inflibnet.ac.in/ वेबसाइट पर स्टूडेंट पीजी स्तर पर 40 डिसिप्लिन में 23 हजार से अधिक मॉड्यूल के जरिए पढ़ाई जारी कर सकते हैं. यहां 20 हजार से अधिक ई-टेक्स्ट और 19 हजार से अधिक वीडियो कंटेट उपलब्ध हैं.
4. ई कंटेंट कोर्स वेयर फॉर यूजी
http://cec.nic.in/cec/ वेबसाइट पर 87 यूजी कोर्स का ई-कंटेंट यहां हासिल कर सकते हैं. वेबसाइट पर 24110 ई-कंटेंट मॉड्यूल उपलब्ध हैं.
5. स्वयंप्रभा
https://swayamprabha.gov.in/ वेबसाइट पर 32 डीटीएच चैनल के जरिए यूजी-पीजी स्तर के सभी डिसिप्लिन में पढ़ाई कराई जा रही है.
6. यूजी-पीजी मूक्स
http://ugcmoocs.inflibnet.ac.in/ugcmoocs/moocs_courses.php पर छात्र पीजी के 86 और यूजी के 222 कोर्स की ऑनलाइन स्टडी कर सकते हैं.
7. नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी
https://ndl.iitkgp.ac.in/ इस वेबसाइट के जरिए स्टूडेंट सभी भाषाओं में देशभर के लाइब्रेरी में उपलब्ध कंटेंट को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.
8-शोध गंगा
https://shodhganga.inflibnet.ac.in/ वेबसाइट पर दो लाख 60 हजार से अधिक ई-थीसिस मौजूद हैं. जिनकी शोधार्थी रिसर्च के दौरान मदद ले सकते हैं.
9. ई-शोध सिंधु
https://ess.inflibnet.ac.in/ इस वेबसाइट पर 15 हजार से अधिक कोर जर्नल और पीयर रिव्यू जर्नल मौजूद हैं. रिसर्च स्कॉलर के साथ शिक्षक भी इस वेबसाइट का लाभ उठा सकते हैं.
10. विद्वान
https://vidwan.inflibnet.ac.in/ यह वेबसाइट फैकल्टी के लिए है। इस वेबसाइट पर 49,652 विशेषज्ञ, 5,786 ऑर्गेनाइजेशन और सात लाख 55 हजार 195 साइटेशन मौजूद हैं.
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार)