मधेपुरा
वाम छात्र संगठन एआईएसएफ विश्व व्यापी महामारी कोरोना से बचने के लिए लगातार अपने स्तर से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर इससे बचने की अपील कर सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन करने की अपील कर रहे है.
वाम छात्र संगठन एआईएसएफ विश्व व्यापी महामारी कोरोना से बचने के लिए लगातार अपने स्तर से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर इससे बचने की अपील कर सरकार के निर्देशानुसार लॉकडाउन का शतप्रतिशत पालन करने की अपील कर रहे है.
संगठन के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य सह राज्य उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा संगठन से जुड़े सभी साथियों से अपील किया गया है कि सरकार के लॉक डाउन की अपील का पालन करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए यथासंभव उनकी जरूरत को पूरा करने में सहभागी बनें. छात्र नेता राठौर ने कहा कि भारत में ग्रामीण स्तर पर समाज सुव्यवस्थित नहीं होने के कारण लोगों के बीच जागरूकता का अभाव रहता है जिसके कारण लोग कोरोना के सच को नहीं समझ पा रहे हैं.
ग्रामीण इलाकों में राठौर ने गांव के बच्चों के बीच कोरोना को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि लाकडाउन की अवधि तक वो समूह में बाहर नहीं निकले, खेलने से परहेज करें और खासकर साफ सफाई को विशेष प्राथमिकता देते हुए खाने से पहले हाथ धोने के साथ स्नान जरूर करें।जितना संभव हो घर के अंदर रहें. राठौर ने बच्चों से अपील किया की वो घर के अन्य सदस्यों को भी कोरोना को लेकर जागरूक करें और घर में रहने की सलाह दें.
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबको एकजुट होने पर एआईएसएफ नेता राठौर ने बल दिया. मौके पर राठौर ने अपील किया की इस लड़ाई में सबको अपने स्तर से सहयोग करने की जरूरत है. उन्होंने कहा की जागरूकता का यह क्रम आगे भी विभिन्न स्तरों पर जारी रहेगा. आगे भी आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्तरों पर बच्चों सहित औरतों और बीमार लोगों के बीच जागरूकता फैलाते हुए इस विनाशक महामारी से बचने का जंग जारी रहेगा.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
(रिपोर्ट:- ईमेल)









