लॉकडाउन का दिखने लगा असर, सड़कें हुई वीरान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

28 मार्च 2020

लॉकडाउन का दिखने लगा असर, सड़कें हुई वीरान

मधेपुरा
लॉकडाउन के पांचवे दिन यानी शुक्रवार को इसका व्यापक असर देखने को मिल. सारा दिन सड़क पर लोगों की आवाजाही ना के बराबर देखने को मिली. हर ओर वीरानगी छाई रही. हालांकि शाम ढलते ही आवश्यक सामग्री की खरीददारी लेकर घरों से बहार आए.

नया आदेश जारी किया है कि सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही लोग अपने जरूरत की की खरीददारी कर सकते है. इस समय से मेडिकल सेवा को दूर रखा गया है. इसके बावजूद भी पुलिस सक्रिय दिखी हर आने-जाने वाले से पूछताछ करते रही. एसपी संजय कुमार स्वयं निगरानी के लिए चहलकदमी कर रहे हैं. जिले में बनाए गए लगभग दर्जन भर चेक प्वाइंट पर सुबह से ही वाहनों की जांच की जा रही थी.

नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लाठी भी चटका रही है. उठक-बैठक भी कराया जा रहा है. वहीं एसडीओ वृंदा लाल एवं एसडीपीओ वसी अहमद बाजार में जाकर खरीददारी करने वाले लोगों को दूरी बनाकर रहने की सलाह देते नज़र आए. शहर के बस स्टैंड चौक, कॉलेज चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, पूर्णिया गोला चौक, कर्पूरी चौक सहित कई जगहों पर चेक प्वाइंट बनाया गया है. यहां पर पुलिस अधिकारी के अलावे जवानों की भी तैनाती की गई है.
(रिपोर्ट:- मनीष कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages