बड़ी ख़बर: स्वास्थ्यकर्मी से की लूटपाट, भाग निकले अपराधी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

23 अप्रैल 2020

बड़ी ख़बर: स्वास्थ्यकर्मी से की लूटपाट, भाग निकले अपराधी


मधेपुरा: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान कुछ अपराधियों ने मधेपुरा में देर शाम लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद लुटेरों ने सदर थाना इलाके में बुधमा रेलवे ढाला के पास गुरुवार की रात बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने स्वास्थ्यकर्मी शुभम कुमार सुमन के साथ लूटपाट की.

स्वास्थ्यकर्मी श्री शुभम ग्वालपाड़ा से ड्यूटी कर अपने घर कटहरवा जा रहे थे. जिस दौरान बुधमा रेलवे ढाला के पास हथियार लैस तीन बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की. बदमाशों ने पिस्टल सटाकर उनकी बाइक सहित मोबाइल, लैपटॉप, पर्स और स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कागजात लूट लिया और भाग निकले. 

पीड़ित के द्वारा सूचना पाकर भर्राही ओपी थानाध्यक्ष त्रिभुवन पांडेय ने बिना समय गंवाए पुलिस बल और ग्रामीणों की मदद से अपराधी का पीछा किया. पड़रिया रोड में पुलिस को पीछे आते देख अपराधी अपनी और लूटी गई बाइक और पिस्टल को छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने दोनों बाइक और पिस्टल को जब्त कर लिया है.

Post Bottom Ad

Pages