सिंघेश्वर: श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के शंकरपुर निवासी मोहम्मद इजहार आलम ने इंसानियत की खातिर अपना रोजा तोड़कर रक्तदान कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की. मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल को सुपौल के प्रदीप कुमार ने फोन कर बताया कि उनकी पत्नी बहुत बीमार है और ए पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता है.
रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. तब मिशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव ने सोशल मीडिया के द्वारा रक्तदान की अपील की. इसकी जानकारी मिलने पर मोहम्मद इजहार ने रक्तदान करने की इच्छा जताई और ब्लड बैंक पहुंचकर मिशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव के निगरानी में रक्तदान किया.
ब्लड बैंक प्रभारी राजकुमार पूरी ने रक्तदान करने से पहले कुछ खाने के लिए कहा क्योंकि मो. इजहार रोजा में थे. इसलिए इंसानियत की खातिर उन्होंने अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया. मो. इजहार ने बताया कि इंसानियत से बड़ा कुछ नहीं होता है.
रोजे भी नेकी के लिए रखे जाते हैं. उन्होंने कहा कि खुशी है कि रोजे के दौरान मेरा रक्त किसी जरूरतमंद के काम आया. पेशेंट की स्थिति खराब होने के कारण पटना एम्स रेफर कर दिया गया.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









