मधेपुरा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के निदेशानुसार बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयकों, जिला नोडल पदाधिकारियों, कार्यक्रम पदाधिकारियों और प्रत्येक जिले के कम से कम 100 सक्रिय स्वयंसेवकों की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग 6 मई, 2020 को अपराह्न 12.15 बजे से आयोजित की गई है.
इसमें मंत्री कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार प्रमोद कुमार कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में मार्गदर्शन देंगेे. साथ ही कोराना के खिलाफ जारी जंग में शामिल योद्धाओं (स्वयंसेवकों) को आवश्यक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) दिया जाएगा.
बीएनएमयू के एनएसएस समन्वयक डाॅ. अभय कुमार ने विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी जिला नोडल पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों से मीटिंग में शामिल होने का निदेश दिया है और प्रत्येक जिला से कम-से-कम 100 सक्रिय स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
उन्होंने सबों को वाट्सप के माध्यम से मीटिंग का लिंक एवं कार्य सूची भी शेयर कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि उक्त मीटिंग में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की भागीदारी आवश्यक है.
(रिपोर्ट:- ईमेल)









