डीसीएलआर, सिविल सर्जन के बाद डीसीसी भी कोरोना संक्रमित ! - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

18 जुलाई 2020

डीसीएलआर, सिविल सर्जन के बाद डीसीसी भी कोरोना संक्रमित !


मधेपुरा : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। आमलोगों के साथ-साथ अब प्रशासनिक अधिकारी भी कोरोना के चपेट में आने लगे हैं। मधेपुरा में डीसीएलआर व सिविल सर्जन के बाद अब डीडीसी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में डीडीसी समेत 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पूर्व दिन के पहले अपडेट में एनएच के एक जेई भी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इधर लगातार तीन दिन से किसी न किसी पदाधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। 

जिले में कोरोना का रफ्तार थमने का नाम ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक महकमे तक कोरोना पहुंच चुका है। अब तक जिले भर में स्वास्थ्य विभाग के 40 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। अधिक संख्या में मधेपुरा में जांच नहीं होने के बावजूद अब तक 323 लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। जिले में अब कोरोना वारियर्स भी कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। अब तक सिविल सर्जन समेत जिले के 5 चिकित्सक कोरोना संकमित हो चुके हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को जिले के 10 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किए गए। इनमें छह सदर प्रखंड के तुनियाही, 3 मधेपुरा शहर एवं एक उदाकिशुनगंज के रहने वाले हैं। शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए मरीजों को मिलाकर अब तक 254 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। फिलहाल जिले में 69 कोरोना के एक्टिव केस मरीज हैं।


INPUT - DAINIK JAGRAN

Post Bottom Ad

Pages