प्रखंड अध्यक्ष के भाई सहित तीन को मारी गोली, दो की मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 सितंबर 2020

प्रखंड अध्यक्ष के भाई सहित तीन को मारी गोली, दो की मौत

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने सिंहेश्वर के जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल के बड़े भाई अनिल मंडल (50), रवींद्र यादव (40) व तपेश्वरी यादव (55) को गोली मारकर जख्मी कर दिया. तपेश्वरी यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

जबकि अस्पताल लाने के दौरान राजेंद्र यादव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि प्रखंड अध्यक्ष के भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दरभंगा रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार दुलार निवासी अनिल मंडल अपने गांव के समीप काली चौक पर गए थे. इसी दौरा बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी.

गोली उनके पेट में लगी. वहीं सिगियोन निवासी रवींद्र यादव व तपेश्वरी यादव सड़क निर्माण प्लांट में गार्ड की नौकरी करते थे. वे अपने घर से खाना खाकर काम करने के लिए साइकिल से प्लांट पर जा रहे थे. इसी दौरान रुपौली के समीप बदमाशों ने गोली मार दी. घटना की सूचना पर डीएसपी अजय नारायण यादव ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली.

उन्होंने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है. इधर अनिल के स्वजनों ने बताया कि किसी से दुश्मनी नहीं थी. बताया जा रहा है कि काली चौक के नामकरण को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसी कारण घटना को अंजाम दिया गया है.

क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं लेकर लोग भयभीत हैं. कुछ दिन पहले ही गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की हत्या बदमाशों ने कर दी थी.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages