एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, दिए निर्देश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 सितंबर 2020

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

मुरलीगंज: एसपी संजय कुमार ने सोमवार को मुरलीगंज थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी अभिलेख व पंजियों का अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा.

वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को थानाक्षेत्र में सक्रिय अपराधी व असामाजिक तत्वों पर विरोधात्मक कार्रवाई करने और सीमावर्ती क्षेत्रों सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से वाहन जांच चलाने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में आपसी सौहार्द व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एसपी ने बताया कि कांडों का निष्पादन, विधि व्यवस्था एवं अपराध की घटनाओं में काफी हद तक सुधार हुआ है. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने को कहा. इससे पूर्व एसपी को पदाधिकारियों एवं पुलिस बल ने सलामी दी.

मौके पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार, एसआइ त्रिलोकीनाथ शर्मा, पीके वर्मा, एएसआई मनोज कुमार, प्रेमचंद पासवान, इंद्रजीत कुमार, नीतीश पासवान, पप्पू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages