दवा व्यवसायी को घर में घुसकर मारी गोली, दहशत में है लोग - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 नवंबर 2020

दवा व्यवसायी को घर में घुसकर मारी गोली, दहशत में है लोग

मधेपुरा: बिहार में सुशासन की सरकार का दावा करने वाली सत्तारूढ़ दल के शासनकाल में राज्य की कानून-व्यवस्था की हालत बिगड़ती दिख रही है. इसकी तस्दीक करते हैं राज्य में लगातार बढ़ते क्राइम के आकंड़ें. आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में क्राइम ग्राफ लगातार बढ़त जा रहा है. 

बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बार फिर गुरूवार की देर शाम शहर के पश्चिमी बाईपास स्थित दवा व्यवसाई के घर में घुसकर गोली मार दी. गोली लगने से व्यवसाय की हालत नाजुक बताई जा रही है. हालांकि सूचना पाकर तुरंत मौके पर दलबल के साथ पहुंची एसपी योगेन्द्र कुमार ने छानबीन शुरू कर दी है. 

आपको बता दें कि इससे पूर्व भी दवा व्यवसाई प्रेम कुमार सुमन पर एक नंबर को भी गोली मारी गई थी. जिसके बाद अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी. साथ ही यह अंदेशा उसी वक्त जताया था कि अपराधी ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, लेकिन गोली लगने के बाद भी वो बच गए.  
ऐसे में संभावना है कि अपराधी पुन: हमला कर सकते हैं. इसीलिए जख्मी दवा व्यवसायी की सुरक्षा का भी इंतजाम का अनुरोध एसपी से किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बताया जाता है कि इससे पहले एक नवंबर को गोली मारने वाले बदमाशों की ही तरह इस बार हमला करने आए अपराधियों का हुलिया था. 

माना जा रहा है कि दोनो ही बार एक ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अपराधी घटना के बाद इतने बेफिक्र थे कि गोली मारने के बाद आराम से सबों के सामने हथियार लहराते निकल गया.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages