मधेपुरा: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा गुरुवार को जिले के 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई. परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण को नियंत्रण को लेकर व्यवस्था की गई थी. प्रतिभागियों को मास्क पहनने की हिदायत दी गयी थी. साथ ही सेनिटाइजर की सुविधा केंद्रों पर उपलब्ध कराया गया था.
सोशल डिस्टेंन्स के तहत ही परीक्षा केंद्रों में प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया. जिन परीक्षार्थियों के पास मास्क नहीं था उन्हें मास्क दिए गए. बता दें कि परीक्षा केंद्रों में सभी बेंच व टेबल को सेनिटाइज किया गया था. सोशल डिस्टेंन्स का भी पालन कराया गया. कहीं एक बेंच पर दो तथा कहीं एक बेंच पर एक परीक्षार्थी को बैठाया गया.
कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सभी छात्रों की मुख्य गेट पर ही गहन जांच की गयी. कुल 7387 परीक्षार्थियों में से 6365 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे, जबकि 1122 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाये गये. परीक्षा केंद्रों पर आब्जर्बर की भी प्रतिनियुक्ति रही जिन्होंने परीक्षा केंद्रों के सभी कमरे में प्रतिभागियों के चेहरे से एडमिट कार्ड वे ऑफिस में उपलब्ध फोटो से मिलान किया गया.
ताकि प्रतिभागी के बदले कोई दूसरे लोग परीक्षा में नहीं बैठ सके. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ अजय नारायण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










