मुरलीगंज: गुरुवार को मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर पांच निवासी राजीव कुमार पिता विश्वनाथ यादव को खेत देखते ही पहले से वहां पहले घात लगाए बड़े पिता के पुत्र ने पैर में तीन गोली मार कर घायल कर दिया. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आकर देखा और इनके परिजनों को इसकी सूचना दी.
आनन-फानन में उठाकर परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया जहां मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल पुलिस बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर गोली चलाने वालों के बारे में परिजनों से जानकारी ली.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ जहानवाज ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही पैर में गोलियां मारी गई है.
गोलियों के पैर में फंसे होने का अंदेशा है और घायल व्यक्ति की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है. इसलिए बेहतर चिकित्सा के लिए इन्हें रेफर कर दिया गया है. हलांकि वह खतरे से बाहर बताया गया है. जख्मी युवक की मां के आवेदन पर आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. युवक की मां सहिता देवी के बयान पर पुलिस ने शशिनाथ यादव, नवल यादव सहित आठ लोगों को नामजद किया है. उसने बताया कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की गयी.
इस घटना में पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. जानकारी हो कि गुरुवार की अहले सुबह खेत पर गए राजीव यादव के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मारी. प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई धनेश्वर मंडल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










