मधेपुरा: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का पुण्यतिथि मनाया गयाा. पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री का सम्पूर्ण जीवन आज की पीढ़ियों के लिये प्रेरणादायक है. उनका व्यक्तित्व और उनके जीवन संघर्ष की एक-एक घटनाएं सभी वर्गों के लिये प्रेरणादायक है.
निशांत यादव ने कहा कि खाश कर उनका नारा जय जवान जय किसान भारतीय के दिलो में गहरी अमिट छाप छोड़ दिया. आज की राजनीति व्यवस्था और सत्ता में बैठे लोगों को सिख लेना चाहिये. जब पाकिस्तान-भारत युद्ध के समय अमेरिका ने दबाब बनाने के लिये गेँहू की आपूर्ति पर रोक लगाने की धमकी दी तो शास्त्री जी ने देश की आवाम को एक वक्त का खाना नही खाने के लिये कहा तो पूरा देश ने उनका सम्मान करते हुए अपने घरों में एक समय का खाना नही बनाया. ऐसी उनकी शख्शियत थी क्योंकि वो दुसरो को कहने से पहले उसे खुद करते थे. निशांत यादव ने कहा कि जय जवान जय किसान वाले इस देश का दुर्भाग्य है कि आज अपनी माँग को लेकर महीनों से सर्द हवाओं में सड़कों पर खड़े है लेकिन सरकार किसानों की पीड़ा समझने के वजाय उसपर दमनकारी नीति अपना रही है. शास्त्री जी ने कहा कि अंततः जनता ही मुखिया होता है और भाजपा को समझना चाहिये कि अंतिम फैसले देश की जनता ही लेती है.
अगर सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों का दमन करेगी तो देश के आवाम उसका जवाब देगा. आज पूरा देश शास्त्री जी के नारों को दोहरा रहा है. उन्हें जय जवान जय किसान वाला देश चाहिये जय अम्बानी-जय अडानी वाली सरकार नही. निशांत यादव ने कहा कि किसानों के आंदोलन को समर्थन देकर उनके अधिकारों के रक्षा में संघर्ष करना शास्त्री जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई छात्रनेता नीरज यादव, जिलाउपाध्यक्ष सौरभ यादव, अरमान अली, अंशु पासवान, रौशन राज, जितेंद्र कुमार, नवीन कुमार, गोपी, संतोष, आशीष, अंकित, सुनील, नीतीश रंजन, मनीष, गणेश, रौशन कुमार, पुरुषोत्तम, अमित, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थेे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










