मुरलीगंज: पंचायत चुनाव मतदाता सूची विखंडन कार्यों की निरीक्षण एवं पदाधिकारियों के साथ चुनाव पूर्व समीक्षा को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बैठक की. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेन्द्र राम ने इस दौरान पंचायत चुनाव तैयारी से लेकर समापन तक की सभी बिन्दुओं पर बारीकी से समीक्षा किया.
चुनाव कार्यों में उत्पन्न होने वाली परेशानी और उनके समाधान पर विशेष चर्चा किया. कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. मतदाता सूची विखंडन की प्रकिया में पारदर्शिता के साथ तेजी लाने, वार्ड स्तर पर लोगों से मिलकर मतदाता सूची की गड़बड़ी को दूर करने पर विशेष बल दिया गया. साथ हीं राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेन्द्र राम ने कहा कि पंचायत चुनाव तैयारी कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस लिए समय से पहले पूरी तरह पारदर्शिता के साथ तैयार रहने की बात कही. ऐसे मतदाता जिसका लोकसभा और विधानसभा चुनाव मतदान के समय बुथ स्तर पर मतदाता सूची में शामिल थे. वैसे मतदाताओं को विखंडन कर वार्ड स्तर पर एकत्रित करने और विभिन्न समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मतदाता सूची विखंडन प्रक्रिया की निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.
ब्लाॅक स्तर पर बीडीओ भी जबाबदेही के साथ मतदाता सूची विखंडन कार्यों की माॅनिटरिंग करेंगे. वहीं पत्रकार से बातचीत के क्रम पूछे जाने पर कि पंचायत चुनाव मतदान इवीएम या वायलेट पेपर से करायी जाएगी तो उन्होंने कहा कि अभी काफी समय है. जो आयोग का निर्देश होगा उस पर काम किया जाएगा. मौके पर एडीएम शिवकुमार शैव, डीपीआरओ मनोहर साहु, बीडीओ अनिल कुमार सहित सभी पंचायतों के पंचायत सचिव शामिल हुए.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











