बिहार टेट-सीटेट उतीर्ण बहाली मोर्चा ने की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

11 जनवरी 2021

बिहार टेट-सीटेट उतीर्ण बहाली मोर्चा ने की बैठक

मधेपुरा: बीएन मंडल स्टेडियम में बिहार टेट/सीटेट उतीर्ण बहाली मोर्चा के द्वारा जिलास्तरीय एक दिवसीय बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षा में की गई. इस बैठक में शिक्षक बहाली सम्बंधित विषयों पर बारीकी से चर्चा की गई. 

जिसमें आगे की रणनीति तय करते हुए यह निर्णय लिया गया कि शिक्षक अभ्यर्थी अपने नियोजन एवं भविष्य को लेकर एकजुट होकर नीतीश सरकार से मांग करेंगे कि शीघ्र ही कैंप/काउंसलिंग और ओपन कैंप की तिथि घोषित कर नियोजन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराएँ. 
यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो हमलोग बिहार टेट/सीटेट उतीर्ण बहाली मोर्चा के बैनर तले राज्य स्तरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उग्र आंदोलन करेंगे. 

बैठक में राजीव कुमार, संतोष कुमार, पावन कुमार, जवाहर कुमार, सौरभ कुमार,दीपक कुमार, रविशंकर कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश कुमार, सुमन कुमार, ओंकार कुमार, शक्ति स्मार्ट, शिवशंकर, कुणाल, दिलीप, राजेश सहित अन्य शिक्षक अभ्यर्थी मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages