मोंटी सिंह के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 फ़रवरी 2021

मोंटी सिंह के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण

सिंहेश्वर: वन आवर एक प्रयास सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष कृष्टि करुणा ने वन आवर एक प्रयास के मुख्य कार्यसूची में शामिल पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन, वृक्षारोपण तथा शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता देते हुए मोंटी सिंह के जन्मदिन पर वृक्षारोपण व मधेपुरा वार्ड नं 13 स्थित जगजीवन आश्रम के बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया.

तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. साथ ही वहां उपस्थित सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री तथा खाद्य सामग्री वितरित की गयी. विदित हो कि वन आवर एक प्रयास संस्था विगत कई वर्षों से पर्यावरण के संरक्षण, संवर्द्धन व वृक्षारोपण के साथ साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु कार्य करती आ रही है. 

उक्त मौके पर संस्था की जिलाध्यक्ष शिखा कुमारी, सचिव सोनू सरकार, सिंहेश्वर प्रखंड अध्यक्ष करुणा कुमारी, कल्पना कुमारी, मोंटी सिंह, गौरव कुमार, मुस्कान अग्रवाल, रेयांश अग्रवाल आदि मौजूद रहे. 
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages