मधेपुरा: राज्य कार्यालय के आदेशानुसार जीविका परियोजना मधेपुरा द्वारा 10 दिनों में दस करोड़ आरंभिक पूंजीकरण निधि आईसीएफ राशि लगभग 38000 हजार स्वयं सहायता समूह से संबंधित ग्राम संगठनों में राशि मुहैया की गई. यह राशि जिले भर के सभी 13 प्रखंडों में दी गई है. इन राशियों से जीविका समूह से जुड़ी दीदियों के द्वारा जीविकोपार्जन का एक जबरदस्त पहल होगी.
जिनसे दीदी अपने जीवन में खुशहाली की एक और पंख लगेगी दीदियों द्वारा इन राशियों को अपने जीविकोपार्जन के लिए बेहतर प्रयास करेगी और अपनी जीवन शैली की रोजगार माध्यमों से खुशहाल करने में मदद सिद्ध होगी. जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार पोदार ने बताया कि इन योजनाओं में 10 करोड़ की राशि स्वयं सहायता समूह से दी गई है.
इन राशि से दीदी विभिन्न प्रकार के रोजगार कर सकेंगे जिसे मनिहारा की दुकान गाय पालन बकरी पालन कपड़ा की दुकान आदि कर सकेंगे. इस कार्यक्रम में जिले के वित्त प्रबंधक रजनीश कुमार लेखापाल अमित कुमार विवेक महाजन आलोक कुमार अनिल कुमार एवं जिले के सभी दीदी उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









