मधेपुरा: कमांडो दस्ता की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार एक लोज में छापेमारी कर अन्तर्जिला गिरोह के पांच कुख्यात बदमाश को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर शहर में कोई बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस को तीन कट्टा, तीन कारतूस, दो बाइक, चार मोबाइल, एक चोरी की लैपटाप व सात एटीएम कार्ड बरामद किया है. इस बात की जानकारी शनिवार को एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को दी.
एसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक की बाइक लुटेरों ने डॉ. पी टूटी क्लीनिक के समीप से लूट ली थी पुलिस ने मोबाइल लुटेरा को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार लुटेरा से पूछताछ में पुलिस को पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहा लुटेरों का सुराग हाथ लगा. इसकी सत्यापन व गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम में सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मठाई ओपीध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, तकनीकी सेल के धीरेंद्र कुमार, कमांडो हेड बिपिन कुमार, कमांडो गोपाल पंडित को शामिल किया गया.
टीम ने गिरफ्तार मोबाइल लुटेरा के निशानदेही पर पस्तपार रोड स्थित एक लाज में छापामारी किया तो पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहा पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में गिरफ्तार लुटेरों ने स्वीकार किया कि वे सभी पेट्रोल पंप लूटने को लेकर लाज में इकट्ठा हआ था. एसपी ने बताया कि समय रहते पुलिस की सजगता से एक बड़ी लूट की वारदात को रोका जा सका. गिरफ्तार लुटेरों में सहरसा जिले के सौरबाजार थाना के हरिनगर का लवकुश कुमार, सौरबाजार का ही विवेक कुमार, प्रिस कुमार, मोनू कुमार व सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मेढिया के मंजीत कुमार शामिल है.
सभी पेशेवर लुटेरा है. सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. लुटेरों को लाज में रखने वाले लाज मालिक का सत्यापन कर लिया गया है. उसे भी नामजद किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के जो लाज, होटल या ढावा मालिक अपने लाज या होटल आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले को इस्तेमाल के लिए दे रखा है. उन सभी लाज व होटल मालिक का सत्यापन कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अंतरजिला गिरोह के लुटेरों को गिरफ्तार करने में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. मौके पर सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कमांडो हेड बिपिन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










