जदयू कार्यालय में फहराया गया तिरंगा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 अगस्त 2021

जदयू कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

मधेपुरा: जिला जदयू कार्यालय में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया. जिलाध्यक्ष मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस मौके पर सबों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे. वहीं स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों का याद किया गया. 

उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सभी को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है. आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि और विकास की नई उंचाईयों पर पहुंचाएंगे.  
झंडोत्तोलन में भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, महेंद्र पटेल, योगेंद्र महतो, सियाराम यादव, नरेश पासवान, डॉ.नीरज कुमार, सीताराम पंडित, सत्यजीत यादव, आशीष यादव, इंद्रकांत चौधरी, नीलाकांत यादव, युगल पटेल, प्रो.अभिषेक कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुमार राम, अशोक सिन्हा, प्रो.रूपा कुमारी, प्रो. बिजेंद्र मेहता, प्रो.महेश कुमार, सरोजनी कुमारी, मनोज भटनागर, मुकेश कुमार, मनोज कुमार राम, पप्पू कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, कमल चौधरी, विरेंद्र पासवान, राजेंद्र दास, प्रो शशि आजाद, ललन कुमार राम, मनोज कुमार राय, शफीक आलम, महेंद्र ऋषिदेव, मनीष कुमार यादव, चुनचुन यादव, सुजो मेहता, प्रवीण कुमार पुष्प, ब्रजेश पंडित, संजीव कुमार दास, सावन यादव, राहुल चौधरी, बलराम सिंह, राकेश कुमार, लक्ष्मण यादव, ललन कुमार राम, अशोक साह, राजन सिंह, के. बी क्रांति यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages